शाहबाद: मौलागंज बस स्टैंड पर हाइवे पर खड़ी होती हैं रोडवेज बसें, बस स्टैंड बनने में हो रही है देरी
शाहाबाद नगर क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण में लगातार देरी हो रही है । पिछले ढाई वर्षो से हरदोई रोड पर रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण हो रहा है लेकिन अभी तक बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो सका। रोडवेज बसें मौलागंज बस स्टैंड स्थित हाइवे पर आड़ी तिरछी खड़ी होती है जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।