रफीगंज: रफीगंज पुलिस ने चरकावां निचलीडीह से 4 साल पुराने शराब मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रफीगंज पुलिस ने चरकावां निचलीडीह से शराब के मामले में विनोद प्रसाद के पुत्र बबलू कुमार को गिरफ्तार मंगलवार की रात्रि किया है। रात्रि 8:30 में थाना अध्यक्ष शंभू ने बताया कि 5 जनवरी 21को पुलिस ने चारकावां जहीरगंज से सेंट्रो कार से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया था। चार लोगों को पुलिस ने पूर्व में ही जेल भेज दिया है तथा बबलू को बुधवार को जेल भेजा जाएगा