डुमरांव: डुमरांव नगर परिषद के 35 वार्डों में प्याऊ लगने से लोगों को भीषण गर्मी में मिलेगी राहत
Dumraon, Buxar | Apr 25, 2026 डुमरांव नगर परिषद ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए आम लोगों को राहत देने के लिए सराहनीय पहल की है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगभग एक दर्जन जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई। यह व्यवस्था नगर के सभी 35 वार्डों को ध्यान में रखते हुए की गई है।