मांट: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किसानों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन, दी चक्का जाम की चेतावनी
Mat, Mathura | Jun 22, 2026 सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले किसानों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों की मांग है कि खतौनी संशोधन, भूमि विवाद, पैमाइश और अंश निर्धारण के लंबित मामलों का तुरंत निपटारा हो।