बहादुरपुर: मोला नदी के स्टॉप डैम में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की हुई मौत
जिले के बहादुरपुर क्षेत्र के मोला नदी के स्टाफ डेम में ट्रैक्टर पलटने से शनिवार दोपहर 1 बजे एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। युवक शिवराज सिंह ओझा उम्र 24 वर्ष ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मोला नदी के स्टॉपडेम की पार से गुजर रहा था। सामने से आ रहे एक व्यक्ति को बचाने के लिए युवक ने ट्रैक्टर मोड़ा, जो अनियंत्रित होकर ट्रॉली समेत स्टॉपडेम में जा गिरा।