अशोक नगर: अशोकनगर में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शिनाख्त में जुटी पुलिस
अशोकनगर में शनिवार रात 9 बजे के आसपास रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब गुना से बीना की ओर जा रही मालगाड़ी मैन लाइन से गुजर रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया।