इकौना: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एसपी ने श्रावस्ती -बलरामपुर बॉर्डर पर भ्रमण कर लिया स्थिति का जायजा
पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने जनपद में अयोध्या कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्र नवीन मार्डन पुलिस थाना श्रावस्ती क्षेत्र के श्रावस्ती-बलरामपुर बॉर्डर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को पड़ताला। इस दौरान पीकेट, बैरियर/चेक पोस्ट को चेक कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कुशलक्षेम जाना तथा सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।