इकौना: सुबह 9:00 से शाम 7:00 तक बंद रहेगी गिलौला क्षेत्र की बिजली आपूर्ति
33/11केवी विद्युत उपकेंद्र गिलौला की बिजली आपूर्ति आज 10 घंटे बंद रहेगी! अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र गिलौला से संचालित क्षेत्र में आपूर्ति गुणवत्ता बढ़ाने व विद्युत प्रणाली के उच्चीकरण के लिए शुक्रवार को उपकेंद्र पर डीसीबी पैनल बदल जाएगा! जिस कारण से इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह 9:00से शाम 7:00 तक बाधित रहेगी!