हज़ारीबाग: विश्व रक्तदाता दिवस पर हजारीबाग में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन
14 जून को हजारीबाग सदर अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून 2026 को सदर अस्पताल हजारीबाग में जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय ने युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने में सहयोग करने की अपील की है।