जमुई: जमुई -सिकंदरा मुख्य मार्ग के अगहरा के समीप कांवरिया से भरा पिकअप वाहन पलटी आठ घायल
Jamui, Jamui | Aug 11, 2024 जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग के अगहरा के समीप कांवरिया से भरा पिकअप वाहन पलट गई। जिस पर सवार आठ घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह औरंगाबाद से सुल्तानगंज जल भरने जा रहे कांवरिया से भरा एक पिकअप वाहन अगहरा के समीप पलट गई। जिस पर सवार 8 कांवरिया घायल हो गए। सभी घायल कांवरिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां दो को पटना रेफर किया गया।