रफीगंज: कोना में गूंजा भक्ति का स्वर, चार दिवसीय नंदी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का भव्य समापन
औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम कोना में आयोजित चार दिवसीय नंदी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का गुरुवार को विधि-विधान से पूजन एवं भंडारा के साथ भव्य समापन हो गया। यज्ञ के अंतिम दिन पूरे गांव में धार्मिक उल्लास और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। समापन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न