कुचायकोट: रामपुर जीवधर गांव में जमीनी विवाद में मारपीट, दो लोग जख्मी
कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर जीवधर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो सगे भाई जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में श्रवण कुमार और धर्मेंद्र प्रसाद शामिल है। दोनों लोगों को परिजनों ने कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर उपचार किया गया। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज सोमवार कोशाम 6.30 बजे दी गई।