*श्री श्रद्धानाथजी का आश्रम के पीठाधीश्वर बने युवा संत श्री प्रकाशनाथजी महाराज*
लक्ष्मणगढ़ 17 जून।श्री श्रद्धानाथजी का आश्रम के पीठाधीश्वर बने युवा संत प्रकाशनाथजी महाराज, पद्मश्री संत श्री बैजनाथ जी महाराज के शिवलोगमन के बाद बुधवार को आश्रम परिसर में आयोजित चादरपोशी कार्यक्रम में श्री प्रकाशनाथजी महाराज को बड़ी तादाद में उपस्थित साधु संतों, हजारों की संख्या में आश्रम के सेवको, अनुयायियों, शिष्यों, भक्तों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में चादरपोशी की गई। इससे पूर्व समाधि पूजन हुआ। सूत्रों की मानें तो देश-भर में रहने वाले महाराजश्री के शिष्य, भक्त व आश्रम के अनुयायियों सहित आसपास के क्षेत्र से करीब बीस हजार से अधिक ने समाधि पर धोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त कर मंगल कामना की । इस अवसर पर भंडारा आयोजित हुआ।