नवलगढ़। कस्बे के गणेशपुरा क्षेत्र में नवलगढ़ पुलिस थाने से सीकर रोड जाने वाले मार्ग पर पिछले 10-15 दिनों से सड़क के बीचों-बीच गड्ढा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि रात के समय पर्याप्त संकेतक या सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं, ऐसे में खुले गड्ढे से किसी भी समय हादसा हो सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गड्ढे को भरवाकर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है!
#ShekhawatiPost #nawalgarh