मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने जिले में छापेमारी कर 6 लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया
मधेपुरा में मद्य निषेध विभाग की टीम ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई करते हुए शराब सेवन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन के माध्यम से लोगों की जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 6 व्यक्तियों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। मद्य निषेध टीम ने अलग-अलग चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर जांच अभियान चलाया।