बरेली: उर्स-ए-आला हजरत में डीएम-एसएसपी का फ्लैग मार्च, 6 कंपनी PAC तैनात, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी
बरेली में 108वें उर्स-ए-आला हजरत के दूसरे दिन डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेला क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 8 जोन और 29 सेक्टर में बांटा गया है। 6 कंपनियां पीएसी, भारी पुलिस बल, सीसीटीवी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के बीच सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी गई है।