बड़ेराजपुर: सड़क हादसे में डायल 112 बनी जीवनरक्षक, घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया, सुरडोंगर के पास बाइक से गिरे थे दो युवक
केशकाल थाना क्षेत्र के सुरडोंगर के समीप हुए सड़क हादसे में डायल 112 की तत्परता ने घायलों को समय पर उपचार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार दो युवक अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे।इसी दौरान सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। घायलों को 112 ने अस्प्ताल पहुचाया गया।