बरकागाँव: डीसी के आदेश पर बड़कागांव में चिकित्सा प्रभारी ने अवैध अल्ट्रासाउंड के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया
उपायुक्त नैंसी सहाय एवं सिविल सर्जन एसपी सिंह के निर्देशानुसार बड़कागांव में दो दर्जन अवैध अल्ट्रासाउंड दुकानों में छापामारी अभियान चिकित्सा प्रभारी डॉ अविनाश कुमार द्वारा चलाया गया।परंतु सभी अल्ट्रासाउंड का शटर बंद पाए गए। क्षेत्र में चर्चा चल रहा है कि छापा मारी अभियान के पहले ही अल्ट्रासाउंड संचालकों को आखिर कैसे पता चला गया कि छापामारी होने वाली है।