बरकागाँव: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़कागांव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल की शुरुआत, अंबा प्रसाद ने की घोषणा
जीडीएम बालिका विद्यालय बड़कागांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 300 स्नातक उत्तीर्ण महिलाओं को पूरी तरह से निशुल्क प्रशिक्षण देने की दिशा में व उनको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई शुरुआत की नींव रखी जाएगी। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक दिन बृहस्पतिवार को बड़कागांव समाधान भवन में हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी मौजूद थी।