बरकागाँव: बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने सदन में बड़कागांव और पतरातू को अनुमंडल मुख्यालय बनाने की मांग रखी
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रौशनलाल चौधरी ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में कुल 42 पंचायतों की आबादी तीन लाख से अधिक है। पतरातू में पुलिस अनुमंडल कार्यालय पहले से मौजूद है और यह जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित है। साथ ही पतरातू अनुमंडल सृजन के प्रस्ताव को प्रमंडलीय आयुक्त की अनुशंसा प्राप्त हो चुकी है।