बरेली: सिरौली थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई व्यक्ति की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
सिरौली थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।