सुल्तानपुर: अमहट में जनाबे फात्मा जहरा की शहादत पर हुई मजलिस, शबीह ताबूत का जुलूस निकाला गया, अंजुमन ने किया नौहा-मातम
सुल्तानपुर के अमहट में जनाबे फात्मा जहरा की शहादत पर शबीह ताबूत का जुलूस मंगलवार रात्रि 11 बजे निकाला गया। अंजुमन असगरिया गोराबारिक अमहट सुल्तानपुर की ओर से मंगलवार रात हुसैनिया नौतामीर गोराबारिक अमहट में एक मजलिस का आयोजन किया गया।मजलिस की शुरुआत पेशख्वानी से हुई, जिसे अंसार सुलतानपुरी, जोहैर सुलतानपुरी और आबिस सुलतानपुरी ने प्रस्तुत किया। इसके बाद मौलाना अ