बड़वारा: कटनी: गर्भवती महिला को बंधक बनाकर पीटा, संवेदनशील अंगों पर वार, पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप
Badwara, Katni | May 23, 2026 कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कांटी से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ दहेज के दानवों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए एक 5 महीने की गर्भवती महिला को रात भर कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने जानबूझकर उसके पेट और संवेदनशील अंगों पर प्रहार किए,