नर्मदापुरम: कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित, कलेक्टर ने 170 आवेदनों पर की सुनवाई
मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने 170 आवेदकों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया। इस दौरान इलाज के लिए आर्थिक सहायता, राशन उपलब्ध कराने तथा वृद्ध आवेदकों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए।