लखीसराय: लखीसराय डीईओ कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक
लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित डीईओ कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक की जिसमें ई शिक्षा कोष पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की एंट्री की समीक्षा में उपलब्धियां पर असंतोष जताया गया. ज्ञानदीप पोर्टल पर सभी निजी विद्यालयों को आंकड़ा अपलोड करने का निर्देश दिया गया.