लखीसराय: शिवसोना में मामूली बात को लेकर बहू ने सास को पीटा,CHC हलसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर
शिवसोना में मामूली बात पर हुए विवाद में एक बहू ने अपने ही सास को पटक पटक कर पीट दिया। जिसे इलाज हेतु बेटे ने CHC हलसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल सास की पहचान बटोरन मोदी के 55 वर्षीय पत्नी चमेली देवी के रूप में की गई है।