लखीसराय: मौलानगर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
लखीसराय जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के मौलानगर गांव में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई जिसकी सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक की पहचान मानिकपुर थाना क्षेत्र के मौलानगर गांव निवासी दशरथ चौधरी के पुत्र राहुल कुमार के रूप में किया गया।