लखीसराय: खैरी गांव में एक व्यक्ति को मामूली विवाद के बाद मारी गोली, इलाज हेतु पुलिस ने पहुंचाया सदर अस्पताल
खैरी में मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल किये जाने का मामला सामने आया है। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज हेतु लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल व्यक्ति की पहचान खैरी गांव निवासी जुगल यादव के 26 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में की गई है। घायल गुड्डू ने बताया कि गांव के ही व्यक्ति द्वारा गोली मारी गई है।