मिर्ज़ापुर: महामलपुरी में लड़की से मोबाइल पर चैटिंग के दौरान युवक ने अचानक कमरे में जाकर लगाई फांसी, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने निकाला
कछवा थाना क्षेत्र के महामलपुर गांव में युवक मोबाइल पर लड़की से चैटिंग के दौरान अचानक उठकर कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक पुष्पेंद्र तिवारी पुत्र रामसागर तिवारी 23 वर्ष की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके में पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक का शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।