बलरामपुर: क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी द्वारा नामित सदस्य ने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
29 जनवरी दोपहर 1 बजे क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी द्वारा नामित सदस्य एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय ने निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया । प्रोफेसर पांडे ने बताया कि उन्होंने निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर बनाए जा रहे फैसिलिटी सेंटर, प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक को देखा है।