ब्रह्मपुर: ढाबी गांव में आग से कई परिवार प्रभावित, विधायक ने दी सांत्वना व सीओ को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश
ब्रह्मपुर प्रखंड के उत्तरी नैनिजोर पंचायत के ढाबी गांव में शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि अचानक लगी आग ने कई गरीब परिवारों को भारी नुकसान पहुंचा दिया। सुरेन्द्र यादव, बीरबल यादव, बिलर यादव, सोमारू यादव सहित अन्य ग्रामीणों की झोपड़ियां अज्ञात कारणों से धू-धूकर जल गईं।