बिचौली हप्सी: राजेंद्र नगर में माता पूजन कार्यक्रम में करंट लगने से छात्रा की मौत, तीन पर केस दर्ज
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के सुखनिवास इलाके में माली समाज द्वारा माता पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान बिजली सप्लाई के लिए अस्थायी वायरिंग की गई थी। पुलिस जांच में पाया गया कि बिजली का तार खुला और असुरक्षित स्थिति में छोड़ दिया गया था। इसी दौरान वहां खेल रही 13 वर्षीय मान्या भाटी करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।