डौण्डीलोहारा: संजयनगर में देर रात आमने-सामने टकराईं दो बाइकें, हुआ बड़ा हादसा
संजयनगर में दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई । दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।