कोल: क्वार्सी थाना पुलिस ने 500 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Mar 9, 2025 थाना क्वार्सी पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शातिर अभियुक्त साजिद पुत्र शाहिद को अलबरकात के पीछे रामनगर से गिरफ्तार किया।अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया गया है।पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की तथा अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।