काराकाट: काराकाट के गोडारी बाजार से बुलेट बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी है
काराकाट थाना क्षेत्र के गोडारी मुख्य बाजार से अज्ञात चोरों ने एक बुलेट बाइक चोरी कर ली। मामले में पीड़ित ने गुरुवार को सुबह 7 बजे काराकाट थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। गोडारी के सुभाष कुमार तिवारी ने बताया कि उनकी रॉयल एनफील्ड क्लासिक-350 (BR 24 AA 9875) मुख्य बाजार में खड़ा था। रात में चोरों ने चोरी कर ली।