बहराइच: बहराइच जिले में मां द्वारा ठुकराए गए नवजात शिशु को सीडब्लूसी ने अपनाया
ग्राम गोडियनपुरवा स्थित बाग में किसी महिला ने नवजात शिशु को फेंक दिया। क्षेत्र के राजू नामक व्यक्ति द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज में महिला अस्पताल के आईसीयू शिशु वार्ड में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना थाना मोतीपुर पुलिस से मिलने पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर शिशु के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया है। दिए निर्देश।