शुक्रवार को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बेंगलुरु स्थित राजभवन में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद ने पचमढ़ी सहित क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल के अनुभव और मार्गदर्शन को क्षेत्रीय विकास के लिए उपयोगी बताया।