बाढ़: बाढ़ में सनसनी: लॉज के कमरे में युवक की रहस्यमयी मौत, जहर देकर हत्या का आरोप
Barh, Patna | Apr 17, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के नाथचक गाँव स्थित एक लौज के कमरे में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी बाढ़ भी लगभग 12 बजे हॉस्पिटल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि 10 लाख रुपए के चलते पप्पू कुमार को जहर देकर मार डाला गया है।