असरगंज: सजुआ गांव के समीप से 8 लीटर विदेशी शराब के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार भेजा गया जेल
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सजुआ गांव के समीप झोपड़ी में छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी को पुलिस अभिरक्षा में रविवार को मुंगेर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी देवन यादव का पुत्र उदय यादव है।