असरगंज: असरगंज थाना परिसर में भूमि विवाद निपटारे को लेकर जनता दरबार आयोजित17 मामलों की सुनवाई 6 मामले का निष्पादन, 7 नए मामले
भूमि विवाद निपटारे को लेकर शनिवार को थाना परिसर में अंचल अधिकारी उमेश शर्मा एवं थानाध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक के उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंचल निरीक्षक अभय कुमार मौजूद थे। जनता दरबार में 17 मामलों की सुनवाई 6 मामले का निष्पादन एवं 7 नए मामले मामले दर्ज किए गए ।