असरगंज: भारत बंद के दौरान असरगंज प्रखंड कार्यालय के समीप असरगंज सुल्तानगंज तारापुर मुख्य मार्ग को बंद समर्थकों ने किया जाम
अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देशभर के विभिन्न संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। तो असरगंज में कई इलाकों में भी भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। बंद को लेकर असरगंज पुलिस विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चौक चौराहे पर सुबह से अलर्ट मोड पर है।