असरगंज: तारापुर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग के चाफा के समीप हाईवा को बचाने के चक्कर में बालू लोड ट्रक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त
तारापुर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग के असरगंज थाना क्षेत्र के चाफा के समीप हाईवा को बचाने के चक्कर में 14 चक्का वाली ट्रक अहले सुबह असंतुलित होकर खाई में जा गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई हालाकि गनिमत ये रही की इस दुर्घटना में किसी की हताहत की सूचना नही। वही गस्ती कर रहे पीटीसी बलराम यादव एवं डायल 112 गाड़ी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।