भोपाल में थाने में हंगामा करने वाले बदमाश का निकाला जुलूस
भोपाल के हबीबगंज थाने में पुलिसकर्मियों से झूमा झटकी और हंगामे के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक राय उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला।
जानकारी के मुताबिक, आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष थाने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर दूसरे पक्ष को धमकी दी। पुलिस द्वारा समझाइश देने के बीच विवाद बढ़ गया और आरोपी ने अपने साथियों के साथ थाना परिसर में हंगामा किया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
#BhopalNews #HabibganjPolice #MPPolice #CrimeNews #BreakingNews
भोपाल समाचार, हबीबगंज थाना, अभिषेक राय लड्डू, पुलिस कार्रवाई, थाने में हंगामा, Bhopal Crime, Habibganj Police Station, Abhishek Rai, Madhya Pradesh News, NEWS NATIONAL WORLD
Indore, Indore | Oct 21, 2026