रामपुर: बकनोरी मार्ग पर नाहल नदी में जल संरक्षण के लिए डीएम और एसपी ने फावड़ा चलाकर नदी को पुनर्जीवित करने का काम शुरू किया
Rampur, Rampur | Mar 7, 2025 बकनोरी मार्ग पर नाहल नदी में जल संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फावड़ा चलाकर नदी को पुनर्जीवित करने का काम शुरू किया है। जिलाधिकारी ने मीडिया को भेजे प्रेसनोट में लिखा है कि नाहल नदी से 28 ग्राम पंचायतों के किसानों को सिंचाई करने के साधन प्राप्त होंगे, किसानों को लाभ मिलेगा। नरेगा मनरेगा के अफसर को लगाया गया है। जल्द ही नदी का अस्तित्व बचेगा।