मुज़फ्फरनगर: भाकियू तोमर का धरना पांचवे दिन भी जारी, जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी की चेतावनी- 22 फरवरी को मेरठ में PM को दिखाएंगे काले झंडे
सदर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन तोमर का धरना पांचवें दिन भी जारी है। जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही। यदि मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिला, तो 22 फरवरी को मेरठ में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। किसान शांतिपूर्ण हैं, लेकिन आंदोलन को राज्य स्तर पहुचेगा।