बक्सर: जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 56 लोगों ने डीएम से सुनाई समस्याएं, त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश
Buxar, Buxar | Jun 12, 2026 बिहार सरकार के 7 निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम साहिला ने विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।