*उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण*
*एसी, पेयजल और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश*
*जनपद बस्ती,उत्तर प्रदेश 8 अगस्त 2026*
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को जनपद बस्ती भ्रमण के दौरान *जिला चिकित्सालय बस्ती* का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ड्रेसिंग रूम, इमरजेंसी ओपीडी तथा इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया। मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकीय उपकरणों, स्वच्छता व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
*उपमुख्यमंत्री ने इमरजेंसी वार्ड में एसी की व्यवस्था सुनिश्चित करने*, अस्पताल में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था और परिसर की *रंगाई-पुताई कराकर साफ-सफाई* बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में *रिक्त चिकित्सकीय पदों को शीघ्र भरा जाए* ताकि मरीजों को समय से बेहतर सेवाएं मिल सकें। साथ ही मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए *पर्याप्त संख्या में बेंच लगवाने* के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने भर्ती मरीजों व परिजनों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि *सरकार प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध* है। अधिकारियों से सेवा भाव और पारदर्शिता के साथ काम करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर *जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सीएमओ डॉ. राजीव निगम* सहित तमाम अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संवाददाता: हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 8, 2026