खंडवा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए शासकीय आईटीआई में 7 मई (गुरुवार) को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस मेले में प्रदेश की विभिन्न निजी कंपनियां करीब 250 पदों पर युवाओं की भर्ती करेंगी।