अजमेर: दरगाह थाना इलाके में एक मां की मासूम बच्ची लवर अवस्था में मिली, बाल कल्याण समिति ने जेएलएन अस्पताल में कराया भर्ती
Ajmer, Ajmer | May 15, 2026 शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार दरगाह थाना क्षेत्र में ओसवाल स्कूल के पास एक माह की मासूम बच्ची लावारिस हालत में मिली। बच्ची की पीठ पर गांठ और सिर सामान्य से बड़ा होने के कारण बीमारी की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि गंभीर बीमारी के चलते ही किसी ने मासूम को छोड़ दिया।