मरवाही: लोहारी पहुंचे दो हाथियों ने किसानों की धान की फसल को पहुंचाया नुकसान
मरवाही वन परिक्षेत्र में पिछले करीब एक माह से दो हाथियों का विचरण जारी है। हाथी लगातार जंगल से निकलकर रिहायशी क्षेत्रों की ओर पहुंच रहे हैं, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ किसानों की चिंता बढ़ गई है। हाथियों द्वारा क्षेत्र में किसानों की धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। रविवार शाम करीब 5 बजे दोनों हाथी पतेराटोला से विचरण करते हुए लोहारी गांव पहुंचे।